Breaking: कुमांऊ में बरसात के चलते ANM सेंटर ध्वस्त, जीवन हुआ अस्त-व्यस्त... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Breaking: कुमांऊ में बरसात के चलते ANM सेंटर ध्वस्त, जीवन हुआ अस्त-व्यस्त…

बागेश्वर

Breaking: कुमांऊ में बरसात के चलते ANM सेंटर ध्वस्त, जीवन हुआ अस्त-व्यस्त…

कुमांऊः उत्तराखंड में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।बागेश्वर जिले से भारी तबाही की खबरे सामने आ रही है। भारी बारिश से कपकोट ब्लॉक का अशो में स्थापित उपकेंद्र ANM सेंटर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। वहीं बेरीनाग के पांखू में एक व्यापारी उफनते नाले में बह गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारी बारिश से रात दो बजे सरयू खतरे के निशान से उपर बहने लगी। वहीं बेरीनाग के पांखू-कोटमन्या सड़क पर पांखू से 2 किलोमीटर दूर कोटमन्या की ओर सड़क में बह रहे बरसाती नाले (देवीगाड़) को पार करने में गणेश पाठक (48) पुत्र गोविंद बल्लभ पाठक निवासी दशौली बाइक सहित बह गया।

बताया जा रहा है कि व्यापारी पांखू से दशौली को जा रहा था।सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in बागेश्वर

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link