नैनीताल
कोहराम: उत्तराखंड की बेटी गई थी पीएम के साथ योग करने, यहां मिला मां का शव, कोहराम…
नैनीताल। इंटरनेशनल योग डे पर प्रधानमंत्री के साथ योग करने वाली दीपा की मां का शव झील किनारे में मिला तो सबके पैरो तले जमीन खिसक गई। जिसकी शिनाख्त कमला के रूप में हुई है, कमला की तीन बेटियों में सबसे छोटी दीपा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ नेशनल ओलंपियाड में दिल्ली में हिस्सा लिया था।
मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने मल्लीताल नयना देवी मंदिर के पास महिला का शव देखा, जिसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने झील से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान कमला पत्नी किशन गिरी के रूप में हुई है।
किशन महाधिवक्ता कार्यालय में माली के पद पर तैनात हैं। जानकारी के अनुसार कमला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बताया जा रहा है कि कल वह बेटियों के साथ बाजार दवा लेने गई थी। बेटियों को तल्लीताल छोड़ने के बाद मल्लीताल गई और फिर नहीं लौटी।
रातभर कमला के पति किशन उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उन्हें जब एक शव मिलने की जानकारी मिली तो मोर्चरी पहुंचे। मां की मौत से दीपा और उसकी दोनों बहिनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






