हरिद्वार
Big Breaking: उत्तराखंड में अभी-अभी हाइवे पर हादसा, कैदियों से भरे दो वाहनों में भीषण टक्कर…

हरिद्वार: उत्तराखडं में हादसों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। हरिद्वार से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर आ रही है। यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को दो वाहनों की भीषण भिडंत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन में कैदी थे। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे चल रहा वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुड़की की ओर से आ रहे कैदियों से भरे दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि रुड़की जेल से 18 कैदियों को पेशी पर रोशनाबाद ले जाया जा रहा था। इस दौरान कैदी अलग-अलग दो वाहनों में सवार थे। आगे चल रहे एक वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक मार दी, जिससे पीछे चल रहा कैदियों का वाहन अगले वाहन से टकरा गया।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर में पीछे चल रहा वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन में सवार जेल कर्मियों के भी होश उड़ गए। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ। मौके पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने दो अन्य वाहन बुलाकर कैदियों को सुरक्षित पेशी के लिए रोशनाबाद भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel






