उत्तरकाशी
Big News: चारधाम यात्रा पर मौसम का कहर, अब यहां हुआ भूस्खलन, फंसे सैकड़ों तीर्थयात्री…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर मौसम की मार भारी पड़ रही है। 18 घंटे बंद रहने के बाद आज सुबह ही जहां केदारनाथ यात्रा शुरू की गई है। तो वहीं अब यमुनोत्री हाईवे बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां किसाल खड्ड के पास भूस्खलन हुआ है। जिसक कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। सैकड़ों तीर्थयात्री फंस गए है। मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार को किसाल खड्ड के पास पहाड़ी से अचानक भूस्खलन होने के कारण यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है। हाईवे के दोनों तरफ से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री वाहन फंसे हैं। प्रशासन ने दो बड़े डोजर लगाकर जल्द हाईवे खोलने का दावा किया है। हाईवे बंद होने से फिलहाल वाहनों की आवाजाही रुक गई। जिसके कारण यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। यमुनोत्री धाम जाने वाले सैकड़ों तीर्थयात्री वाहन हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की एजेंसी ने एनएच पर मशीन लगाकर हाईवे को खोलने का काम शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले यमुनोत्री धाम से 25 किमी पहले रानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे का 15 मीटर हिस्सा धंस गया था। बड़े वाहनों की आवाजाही ठप होने से बसों के जरिए जानकीचट्टी से बड़कोट की ओर आने वाले और बड़कोट से जानकी चट्टी की ओर जाने वाले हजारों यात्री बड़कोट और स्यानाचट्टी के बीच फंस गए थे। तीन दिन की मशक्कत के बाद यात्रा को सुचारू किया गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी मैदान में: जन-जन तक सरकार, हर न्याय पंचायत में समाधान शिविर…
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: क्वांसी से ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ
स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री
“ग्राम सभा के ऐतिहासिक फैसले: प्रकृति संरक्षण से नशा-निरोध तक बदलेगी गांव की तस्वीर”
धामी का संकल्प – “सोशल मीडिया बनेगा सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत सेतु”





















Subscribe Our channel





