टिहरी गढ़वाल
पहाड़ों पर आगः टिहरी में वन विभाग ने कसी कमर, रेंज में वन कर्मियों द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन…

टिहरी गढ़वाल। इस दौरान पहाड़ों में जंगलों में आगज़नी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कई हेक्टयर वन आग की भेंट चढ़ चुके हैं। ऐसे में वन विभाग ने भी कमर कसी हुई है। आज रेंज में वन कर्मियों द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमे प्रदर्शित किया गया कि जंगलों में आग लगने की सूचना पर किस तरीके से उन्हें कार्य करना होगा।
रेंज ऑफिसर बुद्धि प्रकाश की अगुवाई में हुई ड्रिल में वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण करने के बारे में बताया गया। इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि इस प्रकार की घटनाओं की सूचना त्वरित वन कर्मियों या फिर वन चौकी में दें। कहा कि आग जैसी घटनाओं में वनकर्मियों का साथ दें ताकि अधिक नुकसान न होने में मदद मिल सकें। उधर,ग्राम पाठवाड़ा में हल्की आग लगी,जिस पर कुछ ही समय मे काबू पा लिया गया।
इस मौके पर उप वन क्षेत्राधिकारी बचन दास, अभिषेक नेगी,वन वीट अधिकारी चौरास, संदीप सिंह भण्डारी, वाहन चालक,मंगल सिंह, पुरूषोत्तम, वन संरपच राजेन्द्र सिंह व अन्य ग्राम वासी कुल 24 आदमियों द्वारा आग पर काबू पाया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…





















Subscribe Our channel






