उधम सिंह नगर
Big Breaking: उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, हाइवे पर 19 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, मां बेसुध…
उधमसिंहनगरः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां मंगलवार सुबह हाईवे पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक की मां मौके पर पहुंची तो खून पसरा देखकर चिल्ल चिल्ला कर रोने लगी। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सकता है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम है । मां बेसुध हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वारदात गदरपुर की है। एनएच-74 पर पंचर बनाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक चांद मुस्लिम नाम से होटल के सामने बाइक की पंचर की दुकान में पंचर बनाता था। और अपने छोटे भाई के साथ दुकान पर ही सो जाता था जबकि उसके दो बड़े भाई घर में परिवार के साथ रहते थे। घटना का पता तब चला जब युवक की मां घर में झाड़ू लगाकर होटल की तरफ गई। तो खून पसरा देख उनके पैरौं तले जमीन खिसक गई। चिल्ला चिल्ला कर रोने लगी। आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस टीम बनाकर मामले की जांच में जुट गई है फिलहाल हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। मृतक की पहचान फरमान उम्र 19 ग्राम मसीत,गदरपुर के रूप में हुई है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






