Big Breaking: उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, सरेआम कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमला, हालात नाजुक... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, सरेआम कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमला, हालात नाजुक…

उधम सिंह नगर

Big Breaking: उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, सरेआम कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमला, हालात नाजुक…

रुद्रपुर: उत्तराखंड में अपराधी बेखौफ है। आम जन तो क्या ये नेता मंत्रियों पर भी हमला करने से गुरेज नहीं कर रहे है। हमले की बड़ी खबर उधमसिंह नगर से आ रही है। यहा किच्छा में कांग्रेस नेता गुलशन सिंधी पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला अज्ञात व्यक्तियों ने किया है। कांग्रेस नेता इस हमले में गंभीर घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले से कांग्रेसियों में रोष है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार व्यापारी नेता और हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए गुलशन सिंधी पर रविवार शाम रोडवेज बस स्टैंड पर जानलेवा हमला हो गया। हमलावरों ने लाठी, रॉड और डंडों से पीटकर उन्हें घायल कर दिया। उनके हाथ, पांव और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए व्यापारियों ने विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में कोतवाली में धरना दिया। देर रात पुलिस ने गुलशन के भाई मनोज कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

मामले में कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस घटना को चुनावी रंजिश से जोड़ते हुए कहा कि गुलशन को टारगेट कर हमला किया गया है। इस घटना में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग शामिल हैं। बेहड़ ने कहा कि पुलिस को खुलेआम गुंडागर्दी करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी करनी चाहिए।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उधम सिंह नगर

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link