नैनीताल
चमत्कारः उत्तराखंड का ये बेटा अचानक 30 साल बाद लौटा जिंदा, सब समझ चुके थे मरा हुआ…
नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहांं तीस साल बाद एक बेटा अचानक अपने घर लौट आया है। जिसे हर कोई किसी चम़त्कार से कम नहीं समझ रहा है। जी हां हल्द्वानी के शांतिपुरी के निकट शिवपुरी बिंदुखत्ता निवासी एक युवक तीस साल पहले अचानक लापता हो गए थे। परिजन उसे मृत समझ चुके थे। लेकिन अब तीस साल बाद युवक घर लौट आया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हल्द्वानी के शांतिपुरी के निकट शिवपुरी बिंदुखत्ता निवासी भुवन सुयाल 30 साल पहले साइकिल लेकर खाद लेने के लिए बाजार गए थे, लेकिन साइकिल को रास्ते में ही छोड़कर वह गायब हो गए। जब भुवन गए थे, तब वो 30 साल के थे। परिवार में एक बेटी और दुधमुंहा बेटा था। परेशान परिजन कई सालों तक बिहार, दिल्ली, रानीखेत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ आदि शहरों में भुवन को खोजते रहे, लेकिन भुवन का पता नहीं चला। बीते 19 मार्च की शाम को होली के दिन भुवन अचानक घर लौट आए। घरवाले सन्न रह गए। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि कोई तीस साल बाद लौट सकता है।
बताया जा रहा है कि भुवक ने घर पहुंचने पर अपने ही वृद्ध पिता से पूछा कि क्या यही दुर्गादत्त सुयाल का घर है। भुवन के छोटे भाई त्रिलोक ने उन्हें पहचान लिया। पिता दुर्गादत्त और मां कुरनी देवी को विश्वास नहीं हुआ कि बेटा लौट आया है। उन्होंने बेटे की बाएं हाथ की अंगुली देखी जो बचपन में कट गई थी। इसके बाद उनका संदेह यकीन में बदल गया। मां कुरनी देवी की आंखों में खुशी के आंसू छलछला गए। वो तुरंत पिठाई लेकर आईं और बेटे को होली का तिलक कर उसका स्वागत किया। क्षेत्र में इस घटना को चमत्कार ही माना जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






