गिरोह का भंड़ाफोड़ः यहां बेची जा रही है उत्तराखंड की बेटियां, ऐसे चल रहा है गोरखधंधा, कई गिरफ्तार... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

गिरोह का भंड़ाफोड़ः यहां बेची जा रही है उत्तराखंड की बेटियां, ऐसे चल रहा है गोरखधंधा, कई गिरफ्तार…

उधम सिंह नगर

गिरोह का भंड़ाफोड़ः यहां बेची जा रही है उत्तराखंड की बेटियां, ऐसे चल रहा है गोरखधंधा, कई गिरफ्तार…

बाजपुर: उत्तराखंड की बेटियां हरिणाया में बेची जा रही हैं। पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के साथ मिल कर बाजपुर में चल रहे इस गोरखधंधे का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह का खुलासा करते हुए मौके से तीन महिलाओं समेत गिरोह के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो लोग नकदी लेकर फरार होने में सफल रहे है। जिनकी तालाश की जा रही है। लड़कियों को शादी के नाम पर डरा धमका कर बेचा जा रहा था। एक लड़की कू सूझबूझ से पुलिस इस गिरोह को पकड़ने में कामयाब हो पाई है। लड़की को 80 हजार रुपए में हरियाणा में बेचा जा रहा था। आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे हुए है। वहीं फरार आरोपियों की तालाश की जा रही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी बसंती आर्य को सूचना मिली कि एक युवती को 80 हजार रुपये में बेचा गया है। मंगलवार की देर शाम उसे बाजपुर से लेकर जाएंगे। जिसके बाद टीम रेलवे स्टेशन रोड पर घेराबंदी कर युवती के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर में एक युवक बाइक से उसे साथ लाया। इसी बीच वहां पहले से दो कारों में मौजूद लोग भी उसके आसपास आने लगे। युवती ने जैसे ही इशारा किया कि पुलिस ने सभी को चारों तरफ से घेर लिया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर दो लोग विकासनगर निकट कोयला प्लेटफार्म काशीपुर निवासी राजीव चौहान पुत्र मुरारी लाल, मोहल्ला राजीवनगर और बाजपुर निवासी बिजेंद्र सिंह पुत्र तेजपाल भागने में सफल रहे, जबकि तीन महिला सहित आठ लोगों को पुलिस ने धर लिया। उनके पास से मिली एक बाइक और कार को सीज किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हरियाणा से बाजपुर अपने भाई का घर बसाने आए दिनेश ने बताया कि उसके भाई नरेश की शादी हरियाणा में लड़कियां नहीं मिल पाने के कारण नहीं हो पा रही थी जिसके चलते उन्हें पता चला कि उनके यहां के कुंवर पाल की उत्तराखंड में अच्छी पकड़ है। वह उत्तराखंड से लड़कियां दिलाता है। बात करने पर वह आज उन्हें 80 हजार रुपये में लड़की दिलाने लाया था जिसका पैसा भी दे दिया गया है। वहीं सोनम को लक्ष्मी नाम की महिला ने फोन पर बताया कि हरियाणा से लड़के वाले तेरी शादी के लिए आ रहे हैं। यदि मना किया तो बच्चे सहित जान से मार देंगे। आरोपितों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से 6215 रुपये व छह मोबाइल भी बरामद हुए हैं। बुधवार को सभी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां कोर्ट के आदेश पर आरोपितों को जेल भेज दिया गया।
Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उधम सिंह नगर

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
4 Shares
Share via
Copy link