Big Breaking: उत्तराखंड में बड़ी वारदात, शादी समारोह में युवक की निर्मम हत्या, मचा हड़ंकप... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: उत्तराखंड में बड़ी वारदात, शादी समारोह में युवक की निर्मम हत्या, मचा हड़ंकप…

उधम सिंह नगर

Big Breaking: उत्तराखंड में बड़ी वारदात, शादी समारोह में युवक की निर्मम हत्या, मचा हड़ंकप…

रुद्रपुर: उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रुद्रपुर में स्थित आहूजा धर्मशाला में विवाह समारोह में आए युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।  युवक की हत्या से शादी की खुशियों में मातम पसर गया। क्षेत्र में सनसनी मच गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मालमा पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार है जिसकी तालाश की जा रही है।

मीडिया रिपोर्टस  के मुताबिक रविवार रात रुद्रपुर में मुख्य बाजार स्थित आहूजा धर्मशाला में विवाह था। इसमें 19 साल का संजय पाल पुत्र नंद राम निवासी मिलक रामपुर भी अपने भाई और बहनोई के साथ आया हुआ था। बताया जा रहा है कि रात एक से दो बजे के बीच तीन-चार युवकों से संजय पाल का पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद युवकों ने उस पर हमला कर दिया। साथ ही चाकू से उस पर कई वार कर हत्या कर फरार हो गए।इससे विवाह कार्यक्रम में पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया।

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देकर हत्याआरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपी की तालाश में जुट गई है। सीओ अभय सिंह ने बताया कि हत्यारोपितों की पहचान हो गई है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उधम सिंह नगर

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
3 Shares
Share via
Copy link