नैनीताल
Big News: उत्तराखंड में बड़ी वारदात, यहां युवक ने महिला के घर से सामने खुद को गोली से उड़ाया,मौत…
नैनीताल: उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतक एक तरफा प्यार के चलते दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। शुक्रवार सुबह नैनीताल के मल्लीताल कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एक युवक ने अपने से दोगुनी उम्र की महिला के एकतरफा प्यार में खुद को गोली से उड़ा लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल के गोपाला सदन में विजिलेंस विभाग देहरादून में सेवारत अनिल पांडे के घर के बाहर युवक का शव देखकर लोगों के होश फाख्ता हो गए।यहां अनिल के परिवार में उनकी पत्नी जो पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं और बच्चे यहां रहते हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने नगर पालिका कॉलोनी के बाहर खुद को गोली मार ली थी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। घटना स्थल से मोबाइल और तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि युवक को गुरुवार देर शाम कॉलोनी में देखा गया था। वो एक महिला से मिलने आया था। आज युवक ने खुद को गोली मार ली। जहां युवक ने खुद को गोली मारी है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सौरभ पांडे पुत्र रामलखन पांडे निवासी हनुमानगढ़ मार्केट, थाना सिंघानिया, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दे दी गई है। वहीं घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






