Big breaking: उत्तराखंड के युवक की दिल्ली में निर्मम हत्या, दो बहनों का था इकलौता भाई, मचा कोहराम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big breaking: उत्तराखंड के युवक की दिल्ली में निर्मम हत्या, दो बहनों का था इकलौता भाई, मचा कोहराम…

अल्मोड़ा

Big breaking: उत्तराखंड के युवक की दिल्ली में निर्मम हत्या, दो बहनों का था इकलौता भाई, मचा कोहराम…

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के एक युवक की दिल्ली में निर्मम हत्या की खबर आ रही है। मृतक की शिनाख्त अल्मोड़ा निवासी मुकुल अधिकारी के रूप में हुई है। जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई बताया जा रहा है। भाई की मौत से बहने बेसुध है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अल्मोड़ा जिले के बग्वालीपोखर निवासी 20 वर्षीय युवक मुकुल अधिकारी की दिल्ली में निर्मम हत्या कर दी गई है। युवक अपने परिवार का इक मात्र सहारा था। युवक की दो बहने है। काम के सिलसिले से युवक दिल्ली गया था। मेहनत कर परिवार का पेट पालता था। जैसी ही युवक की मौत की खबर घर वालों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजन और बहने बेसुध है।

वहीं आरोपी की पहचान उत्तराखंड निवासी इरशाद के रूप में हुई है। आरोपी पहले भी एक व्यक्ति को चाकू मारने के जुर्म में सजा काट रहा था, जो कि कुछ समय पहले ही जमानत पर छूटा था। बताया जा रहा है कि इरशाद कुछ समय से मुकुल को परेशान कर रहा था,  वह लगातार मुकुल पर हमला करता रहता था, समय- समय पर हाथापाई भी करता रहता था। दोनों के बीच क्या मामला था ये अभी पता नहीं चल सका है।

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in अल्मोड़ा

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
5 Shares
Share via
Copy link