उधम सिंह नगर
Big Breaking: उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, नहीं हो पा रहीं शिनाख़्त…
किच्छा: उत्तराखंड में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। अपराधी बेखौफ है। ऊधमसिंहनगर जिला अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। गुरुवार सुबह किच्छा में युवक की हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। युवक की चाकू से गोद हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस लापता लोगों का रिकार्ड खंगाल रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला पुलभट्टा थाना क्षेत्र की है। यहां आज (गुरुवार) सुबह दूध लेकर जा रही महिला ने ग्राम बरा के किनारे स्थित मंदिर के पास झाड़ियों में शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने शव को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि युवक की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या की गई थी। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष के करीब बताई जा रही है। उसके गले, पेट व पीठ पर चाकू से गोदने के निशान दिखाई दे रहे थे। मृतक के वास से बरामद बैग में शराब की दो बोतल के साथ ही एक बच्चे की जैकेट भी बरामद हुई।
पुलिस ने युवक के पास से ऐसा कोई प्रमाणपत्र नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। घटना स्थल के आस पास खून नही पड़ा था। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या वहा नही की गई। हत्या कर उसका शव वहां लाकर झाड़ियों में फेंका गया है। सूचना पर एसपी सिटी ममता वोहरा भी मौके पर पहुच गयी। उन्होंने मौका मुआयना कर पुलभट्टा पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलभट्टा एसओ राजेश पांडेय ने बताया मृतक की शिनाख्त के लिए आस पास के थानों से संपर्क किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






