टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: टिहरी के घुत्तू घनसाली में अवैध खनन का बड़ा खुलासा , देखें कैसे हो रहा खनन…
टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी के घनसाली से अवैध खनन की बड़ी खबर आ रही है। घनसाली तहसील में भिलंगना नदी में चुगान की आड़ में बड़े स्तर पर अवैध खनन किया जा रहा है। जिसमें अधिकारियों की मिली भगत सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घनसाली तहसील के अधिकारियों की मिलीभगत से घुत्तू के निकट माँ दुर्गा स्टोन क्रशर द्वारा भिलंगना नदी में,मानव श्रम से चुगान की आड़ में सालों से पोकलैंड मशीन से अवैध खनन किया जा रहा है। जिसका खुलासा होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
आपको बता दें लंबे समय से भिंलगना नदी में अवैध खनन का खेल चल रहा है। और प्रशासन इसकी अनदेखी कर रहा है। या यह भी कह सकते है प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी एक्शन नहीं लेता या प्रशासन की मिलीभगत से ही अवैध खनन जोर शोर से हो रहा है। लगातार नदी में अवैध खनन की शिकायते प्रशासन से की जाती रही है। लेकिन शासन द्वारा कार्रवाई की तो जाती है पर शायद सिर्फ कागजों में। इस बार प्रशासन के पास कोई बहाना नहीं है क्योंकि चुनावी कवरेज के दौरान अवैध खनन मीडिया के कैमरे में कैद हो गया।
गौरतलब है कि उत्तराखंड की राजनीति में अवैध खनन का आरोप किसी बड़े दाग से कम नहीं रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस हो या बीजेपी हर विपक्षी दल हमेशा सत्ता धारियों पर अवैध खनन को राजनीतिक हथियार बनाकर हमलावर बना रहता है। लेकिन खास बात ये है कि अवैध खनन को लेकर राजनेता इतनी दिलचस्पी क्यों दिखाते हैं। आखिर ऐसा क्या कारण है कि उत्तराखंड में खनन से हुई इनकम राजनेताओं के लिए एक बड़ा जरिया बनती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






