उधम सिंह नगर
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां टोल टैक्स को लेकर हुआ बवाल, चली तलवारें, दो कर्मचारी घायल…
रुद्रपुरः उत्तराखंड से किच्छा से बड़ी खबर आ रही है। यहां लालपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर हंगामा हो गया। कर्मचारियों ने कार सवार से टोल मांगा तो दोंनो के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि तलावारें निकल आई। कार सवारों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की। जिससे दो कर्मी घायल हो गए। घायल कर्मियों ने मामले में टोल अधिकारी ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टोल कर्मचारियों के मुताबिक हंगामा उस वक्त शुरू हुआ जब रुद्रपुर से आई कार में सवार लोगों से टोल मांगा। उन्होंने खुद को धार्मिक स्थल से जुड़ा बताते हुए टोल देने से इन्कार कर दिया। मामले ने जब तूल पकड़ा तो कार सवार एक व्यक्ति ने टोलकर्मियों पर तलवार से हमला कर दिया, जिसमें दो कर्मचारी जख्मी हो गए।
बताया जा रहा है कि टोलकर्मियों ने हमलावरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, लेकिन पुलिस ने उनको छोड़ दिया। इस मामले में टोल प्रबंधक राहुल शर्मा की ओर से पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है। पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






