उधम सिंह नगर
दुःखद: उत्तराखंड में यहां खेल-खेल में नौ साल के बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम…
रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर से दुःखद खबर आ रही है। पंतनगर थाना क्षेत्र में 9 साल के बच्चे की नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की है। बच्चा घर से थोड़ी ही दूरी पर नाले के पास खेल रहा था, तभी वो अचानक नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा शांतिपुरी नंबर 2 में हुआ है। यहां 9 साल का बच्चा कृष्णा सिंह कोरंगा घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह खेलते-खेलते नाले के पास जा पहुंचा। बताया जा रहा है कि खेल-खेल में मासूम नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे तो देखा कि बच्चा बेसुध पड़ा हुआ था।बच्चे को इस हाल में देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर जिला हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बच्चे का बुरा हाल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel







