नैनीताल
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां पानी के टैंक में गिरा चार साल का मासूम, बच्चे की मौत से सदमे में परिवार…
रामनगर: नैनीताल से दुःखद खबर आ रही है। यहां रामनगर में खेल-खेल में एक चार साल का मासूम पानी के टैंक में जा गिरा। हादसे में बच्चे की मौत हो गई है। घटना बंबाघेर क्षेत्र की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक निर्माणाधीन मकान के पानी टैंक में बारिश का पानी भर गया था और परिजनों ने मासूम के चप्पल को टैंक में देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में परिजन मासूम को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घर में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रामनगर के मोहल्ला बंबाघेर स्थित हनुमान मंदिर होली चौक के समीप निवासी बॉबी खान उर्फ नजाकत के घर के पास में एक मकान निर्माणधीन है। जिसके टैंक में मलबा पड़ा हुआ था और 2 दिनों की बारिश के कारण टैंक में पानी भर गया। आज दोपहर बॉबी खान के 4 वर्षीय बेटे अयान खान की जब खोजबीन की गई तो उसकी बड़ी बहन ने टैंक के समीप उसकी चप्पल देखी।
टैंक में अयान को पड़ा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन में अयान को टैंक से निकालकर संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद परिजन सदमे में हैं। क्षेत्र में सनसनी मच गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…






















Subscribe Our channel





