पिथौरागढ़
Big Breaking: हरीश रावत इस सीट से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव, आलाकमान को भेजा गया ये प्रस्ताव…
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में चुनाव को लेकर बस अब प्रत्यक्षियों के नाम का ऐलान होना बाकी है। इस बीच बड़ी खबर कांग्रेस से आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। पिथौरागढ़ में डीडीहाट के कांग्रेस नेताओं की हुई बैठक में इस बात को लेकर फैसला लिया गया। इतना ही नहीं दावेदारों ने हरीश रावत को डीडीहाट से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव पास कर आलाकमान को भेजा है।
बता दें कि कांग्रेस डीडीहाट सीट से पिछले 25 साल से जीत हासिल नहीं कर सकी है।इस सीट पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल पांच बार से लगातार जीतते आ रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि हरीश रावत ने खुद ही अपने नेताओं के जरिए डीडीहाट सीट से यह प्रस्ताव तैयार करवाया है, ताकि पार्टी के भीतर उनके चुनाव लड़ने पर कोई भी गुटबाजी ना हो।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अगर हरीश रावत डीडीहाट सीट से चुनाव लड़ते हैं तो कांग्रेस के साथ ही डीडीहाट की जनता को भी फायदा होगा। कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में हरीश रावत को डीडीहाट से चुनाव जीता कर विधानसभा भेजने का ऐलान किया। हरदा के इस सीट पर चुनाव लड़ने से उत्तराखंड का मुकाबला रोचक हो सकता है। साथ ही ये राज्य की सबसे हॉट सीट भी बन सकती है। जिसपर सबकी नजरें टिक जाएंगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






