Big Breaking: उत्तराखंड में Bsc की छात्रा ने बोला अंकल तो दुकानदार ने बेरहमी से पीटकर किया अधमरा, हालात नाजुक... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: उत्तराखंड में Bsc की छात्रा ने बोला अंकल तो दुकानदार ने बेरहमी से पीटकर किया अधमरा, हालात नाजुक…

उधम सिंह नगर

Big Breaking: उत्तराखंड में Bsc की छात्रा ने बोला अंकल तो दुकानदार ने बेरहमी से पीटकर किया अधमरा, हालात नाजुक…

सितारगंज: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दुकानदार ने अंकल बोलने पर बीएससी की छात्रा को बुरी तरह पीट डाला। छात्रा को इतना बुरा पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया है। हमले के बाद घायल छात्रा डरी-सहमी है। छात्रा के साथ मारपीट का पता चलते ही सरकारी अस्पताल में लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सितारगंज में इस्लामनगर निवासी 18 वर्षीय एमएससी की छात्रा निशा पुत्री मकसूद अहमद के मुताबिक, शहर के खटीमा रोड स्थित एक दुकान से बैडमिंटन खरीदकर लायी थी। बैडमिंटन में कुछ शिकायत होने पर निशा उसे बदलने के लिये दुकानदार के पास पहुंची। उसने दुकानदार से कहा कि अंकल बैडमिंटन ठीक नहीं है। आरोप है कि दुकानदार अपने लिए अंकल शब्द सुनकर भड़क उठा। वह छात्रा से अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। जब छात्रा ने विरोध किया तो दुकानदार ने उसका सिर काउंटर पर जोर से दे मारा। उसे जमीन पर गिराकर लात-घूसे बरसाने लगा। इसके बाद छात्रा बेसुध हो गई। परिजन उसे गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं छात्रा के साथ मारपीट का पता चलते ही सरकारी अस्पताल में लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उधम सिंह नगर

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
8 Shares
Share via
Copy link