उधम सिंह नगर
शादी की खुशियां मातम में तब्दील, मुधमक्खियों के काटने से दुल्हन के पिता की मौत…
सितारगंजः मुधमक्खियां भी किसी की जान ले सकती है सुनकर हैरानी तो होती है लेकिन ये सच है। इन्ही मुधमक्खियों ने उधमसिंहनगर के सितारगंज में एक शादी के घर में कोहराम मचा दिया। बताया जा रहा है कि अपनी बेटी की शादी के निमंत्रण देने गए बुजुर्ग को मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। 4 दिन बाद घर में बजने वाली शहनाई से ठीक पहले हुई इस अनहोनी ने खुशियों को मातम में बदल दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नानकमत्ता बंगाली कॉलोनी निवासी राजन अपने साले विपुल मंडल के साथ शक्ति फार्म रिश्तेदारी में अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने आए थे, जिसके बाद वह शक्ति फार्म बाजार से विवाह सामग्री लेकर शाम को 4:00 बजे अपने घर नानकमत्ता बंगाली कॉलोनी लौट रहे थे कि इस बीच पालघर गांव में राजन बाइक से उतर कर सड़क किनारे लघु शंका कर रहे थे, कि पेड़ पर पहले से छिड़ी मधुमक्खियों ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में वह बिहोश हो गए।
राजन को बेहोश देख जिसके बाद वहां से गुजर रहे एक शिक्षक ने उन्हें अपने वाहन से तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय दुल्हन के पिता की मौत हो गई है। हादसे की खबर से शादी के घर में कोहराम मच गया है। परिवारवालों का रो रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
महेंद्र भट्ट सर्व सम्मति से बने उत्तराखंड के भाजपा अध्यक्ष
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने दी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को शुभकामनाएं
रुद्रप्रयाग: डीएम प्रतीक जैन ने केदारनाथ जीर्णोद्धार और पुनर्विकास परियोजना की समीक्षा बैठक ली
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड कैंपा शासी निकाय की बैठक हुई
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ट्रेन के किराए में 1 जुलाई से होगा बड़ा बदलाव
