Big News: रुद्रपुर में बड़ा हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big News: रुद्रपुर में बड़ा हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत…

उधम सिंह नगर

Big News: रुद्रपुर में बड़ा हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत…

रुद्रपुरः उधमसिंह नगर से बड़ी खबर आ रही है। यहां रूद्रपुर के सिडकुल क्षेत्र में सीईटीपी प्लांट के कुएं में मोटर ठीक करने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से प्लांट हेड सहित 3 कर्मचारियों की मौत हो गई है। तीनों कर्मचारी प्लांट के कुएं में मोटर ठीक करने गए थे। हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन सहित एसडीआरएफ की टीम ने भारी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंतनगर सिडकुल में सीईटीपी प्लांट के कुएं में 3 कर्मचारियों की जहरीली गैस के चलते मौत हो गई। कुएं की गहराई करीब 20 फीट है और करीब 4 फीट के बाद पानी भरा हुआ है। सिडकुल सीईटीपी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में फैक्ट्रियों के गंदे पानी को फिल्टर किया जाता है। घटना सोमवार दोपहर की है। प्रशासन के मुताबिक प्लांट का एक मोटर खराब हो गया था। जिसे ठीक करने के लिए हरिपाल नाम का कर्मचारी कुएं में उतरा। लेकिन कुछ गहराई में उतरने के बाद हरिपाल बेहोश हो गया। इसके बाद हरिपाल को बचाने के लिए प्लांट हेड रमन खुद कुएं में उतरे। जिसके बाद वह भी बेहोश हो गए। इस दौरान प्लांट के कर्मचारी अवधेश को कुएं में उतारा गया। लेकिन उतरने के कुछ देर बाद ही अवधेश भी कुएं में बेहोश हो गया।

इस दौरान जब तीनों कर्मचारियों की कोई जानकारी नहीं मिली तो चौथे कर्मचारी को कुएं में भेजा गया। लेकिन कुछ गहराई में उतरने के बाद वह भी बेहोश होने लगा। जिसके बाद अन्य कर्मचारियों चौथे कर्मी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने जेसीबी के सहारे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उधम सिंह नगर

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link