पिथौरागढ़
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां दर्दनाक हादसा में रिटायर्ड ब्रिगेडियर सहित 5 की मौत, मचा कोहराम…
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। बुधवार को पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद सहित पांच लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। वहीं घायलों का उपचार चल जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। हादसे में रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद रुद्रप्रयाग में पूजा अर्चना कर पिथौरागढ़ लौट रहे थे। इस दौरान हादसा सुबह 6:00 बजे हुआ है। मृतकों में दो नेपाली पुरोहित भी शामिल हैं। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। हालांकि उनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतको के परिजनों को सूचित कर दिया है। अपनो की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…






















Subscribe Our channel



