गजब: यहां एक डॉक्टर ही दे रहा राजस्व को झटका, बिजली चोरी करते पकड़े गए 5 परिवार... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

गजब: यहां एक डॉक्टर ही दे रहा राजस्व को झटका, बिजली चोरी करते पकड़े गए 5 परिवार…

नैनीताल

गजब: यहां एक डॉक्टर ही दे रहा राजस्व को झटका, बिजली चोरी करते पकड़े गए 5 परिवार…

हल्द्वानी: उत्तराखंड में जहां ऊर्जा विभाग कर्जे में है। वही बिजली चोरी करने वाले लोग राजस्व को झटका दे रहे हैं। हल्द्वानी का डॉक्टर बिजली चोरी में पकड़ा गया है। बिजली विभाग विजिलेंस टीम ने पुराने जिला अस्पताल परिसर में छापामारी कर जिला अस्पताल में तैनात फिजीशियन डॉ. मनोज कुमार तिवारी के सरकारी आवास समेत छह घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। टीम ने बिजली चोरी के सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है। जिसपर कार्यवाई की जा रही है।

मिडिया रिपोर्टस के अनुसार बिजली विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सरकारी आवास में चेकिंग के दौरान डॉ. मनोज कुमार तिवारी के आवास पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि यहां पोल से सीधे दो केबिल की कटिया डालकर 4.537 किलोवाट बिजली भार की चोरी की जा रही थी। टीम ने 25 मीटर केबिल को काटकर सीज कर दिया। आपको बता दें कि वर्तमान में डॉ. तिवारी जिला अस्पताल में फिजीशियन के पद पर तैनात हैं। टीम ने छापामारी के दौरान इसके अलावा पांच अन्य घरों में भी बिजली चोरी पकड़ी। मामले में उपखंड अधिकारी ने पुलिस को तहरीर देकर फिजीशियन डॉ. मनोज कुमार तिवारी, संजयनगर खेड़ा की अनिता साना, शास्त्रीनगर निवासी सुनीता देवी, संजयनगर खेड़ा निवासी रामेश्वर गौड़ और वहीं रहने वाले माधव हल्दार, संतोष कुमार के विरुद्ध बिजली चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in नैनीताल

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link