उधम सिंह नगर
ख़ाकी दाग़दार: उत्तराखंड में पुलिसकर्मी का हाइ प्रोफ़ाइल ड्रामा, युवक को बेरहमी से पीटा, निलंबित…
रुद्रपुर: उत्तराखंड पुलिस जहां एक ओर जनता की सेवा कर इंसानियत की मिसाल पेश कर रही है। वहीं दूसरी ओर उधमसिंह नगर में पुलिस के जवान ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर इंसानियत को शर्मसार करते हुए खाकी को दाग़दार कर दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिस के सिपाही ने खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा डाली। हालांकि मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सितारगंज कोतवाली पुलिस के एक सिपाही ने सड़क पर खुले आम हाई वोल्टेज ड्रामा किया है । सिपाही ने कानून को ताक पर रखते हुए एक व्यक्ति को फिल्मी अंदाज में मार मार कर बेहोश कर दिया। ये पूरा मामला कैमरे में लाइव कैद हो गया जिसकी वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सोमवार देर शाम की है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी उधम सिंह नगर एक्शन में आये और आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel







