शहीद: उत्तराखंड के लाल की दिल्ली में मौत, एक साल की मासूम करती रह गई पिता का इंतजार, परिवार में कोहराम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

शहीद: उत्तराखंड के लाल की दिल्ली में मौत, एक साल की मासूम करती रह गई पिता का इंतजार, परिवार में कोहराम…

नैनीताल

शहीद: उत्तराखंड के लाल की दिल्ली में मौत, एक साल की मासूम करती रह गई पिता का इंतजार, परिवार में कोहराम…

हल्द्वानी: उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर आई है। हल्द्वानी के मोटाहल्दू के रहने वाले 17 कुमाऊं रेजीमेंट यूनिट के एक सैनिक की ड्यूटी के दौरान दिल्ली में अज्ञात कारणों के चलते निधन हो गया। नौ दिन पूर्व ही वह छुट्टी बिताकर यूनिट गए थे, ढाई वर्ष पूर्व ही उनका विवाह हुआ था और उनकी एक साल की बेटी है। वहीं, सैनिक की पत्नी तनुजा और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोटाहल्दू के जगन्नाथपुरम निवासी 28 वर्षीय भास्कर शर्मा 17 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे, वर्तमान में उनकी रेजीमेंट लेह में है। भास्कर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दिल्ली में तैनात किया गया था। शनिवार रात ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जहां साथी सैनिकों ने उसको अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को भास्कर शर्मा का निधन हो गया। वहीं, सैनिक के निधन की खबर से परिवार में मातम छाया हुआ है।

मंगलवार तड़के उसका पार्थिव शरीर मोटाहल्दू स्थित आवास पर पहुंचा। इस दौरान परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सैनिक की मां शांति देवी व पत्नी तनुजा बेहोश हो गईं। जबकि उसके पिता समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। करीब सात बजे सैनिक की अंतिम यात्रा क्षेत्र जिला घाट को रवाना हुई। चित्रशाला घाट पर सैनिकों ने दिवंगत सैनिक भास्कर को अंतिम सलामी दी। जिसके बाद उनके चाचा हरीश चंद शर्मा ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in नैनीताल

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
4 Shares
Share via
Copy link