हादसा: फिर लील गई नदी दो बालकों की जिंदगी, ओझल हुए नदी की धाराओं में... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

हादसा: फिर लील गई नदी दो बालकों की जिंदगी, ओझल हुए नदी की धाराओं में…

नैनीताल

हादसा: फिर लील गई नदी दो बालकों की जिंदगी, ओझल हुए नदी की धाराओं में…

नैनीताल। उत्तराखंड में गुरुवार का दिन एक परिवार के लिए काल लेकर आया। दर्दनाक हादसे में दो सगे भाईयों की मौत से परिवार का चिराग बुझ गया। हादसे से गांव में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी में गोला नदी में दो मासूम बच्चें नदी में डूब गए। देखते ही देखते बच्चे तेज बहाव में बह गए । दोनो बच्चों के शव बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। वहीं बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है।

बता दें कि गुरुवार की शाम को मामला चौकी गेट में दो सगे भाई रोमिन्स श्रीवास्तव व रोहन श्रीवास्तव पुत्र राम प्रकाश निवासी संतोषी माता मंदिर हल्द्वानी नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि बच्चे नदी में तैरना सीख रहे थे। इस दौरान नदी में खनन किए हुए गड्ढे में पानी भरा था, जहां वह दलदल में फंस गए। छोटा भाई डूबने लगा तो बड़ा भाई उसे बचाने के लिए नदी में चला गया और वह भी डूब गया।हालांकि उन्होंने निकलने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनका वो बाहर नहीं आ सके।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं दो सगे भाइयों की मौत से जहां उनके परिजनों में कोहराम मचा है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in नैनीताल

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
3 Shares
Share via
Copy link