टिहरी गढ़वाल
आपदा: गंगोत्री नेशनल हाइवे चोक, BRO जुटा दुरस्तीकरण में, वाहनों की लगी लंबी कतार…
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार बरसात के चलते सुनगर के पास पूर्ण रूप से बंद हो गया है। ऐसे में दोनों छोर वाहनों की लंबी कतार मार्ग के खुलने की प्रतीक्षा में हैं। BRO भी पूरी कड़ी मशक्कत से जुटा हुआ है, लेकिन सड़क पर लगातार मलबा आने से यातायात बाधित हो गया है। जबकि अभी अगले कुछ दिन तक बरसात की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं। वंही यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, दो-तीन दिनों से पहाड़ी जनपदों में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में बारिश के कारण ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर सुनगर के पास भूस्खलन होने के कारण यातायात ठप हो गया है। बता दें कि आज सुबह से ही जनपद के साथ ही गंगोत्री-यमुनोत्री में बादल छाए हुए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel



