नैनीताल
BIG BREAKING: कार के ऊपर गिरा भारी बोल्डर, दर्दनाक हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल…
उत्तराखंड में नैनीताल से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पति पत्नी हंसी-खुशी घूमने आ रहे थे लेकिन मंगलवार का दिन उनके लिए अमंगल लेकर आया। एक दर्दनाक हादसे ने उनकी खुशिया छीन ली। पति की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालात नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि नैनीताल में पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरकर एक पर्यटक की गाड़ी के ऊपर जा गिरा। जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि गुड़गांव से एक दंपत्ति अपनी कार से नैनीताल घूमने आ रहें थे तभी नगर के समीपवर्ती क्षेत्रमंगोली के पास अचानक पहाड़ी से बोल्डर उनकी गाड़ी के ऊपर जा गिरा। जिससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों द्वारा इसकी सूचना मंगोली चौकी को दी गई सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची मंगोली व कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी के ऊपर गिरे बोल्डरों को हटाया।
हादसे में युवक भारी बोल्डर की चपेट में आने से बुरी तरह से वाहन के अंदर पिचके हुए मिले वहीं उनकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गईहादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल बीडी पांडे लाया गया जहां उसकी हालत नाजुक होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बता दें कि मृतक की पहचान दिल्ली निवासी हनुमंत तलवार व युवती की पहचान मीना तलवार के रूप में हुई है।युवती का इलाज चल रहा है। वहीं मृतक को मोर्चरी में रख दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel

