नैनीताल
उत्तराखंड: कोविड के बढ़ते मामलों के बीच पीजी कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, जानिए कब तक…
देहरादून: प्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने अहम फैसला लिया है। सभी सरकारी डिग्री कालेजों में शुक्रवार 7 मई से 12 जून तक ग्रीष्म अवकाश घोषित किया गया है। बता दें कि यह अवकाश मैदानी के साथ पर्वतीय क्षेत्रों के डिग्री कालेजों में भी लागू होगा। सरकार के इस फैसले से कहीं न कहीं गुरुजनों व छात्र-छात्राओं को राहत मिली है।
उत्तराखंड: कोविड के बढ़ते मामलों के बीच पीजी कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, जानिए कब तक… pic.twitter.com/HKAzdkeZBg
— Uttarakhand today (@Macmanishvyas) May 7, 2021
प्रदेश में कॉलेज काफी दिनों से बंद चल रहे थे। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार पहले ही कॉलेजों में बंदी लागू कर चुकी थी। हाल ही में कई शासकीय महाविद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारी कोविड की चपेट में आएं हैं ओर कई शिक्षकों ने अपनी जान भी गवाईं है। मामले को गंभीरता से देखते हुए अब उच्च शिक्षा विभाग ने अभी से ग्रीष्मकालीन अवकाश भी लागू कर दिया है। अमूमन यह अवकाश जून- जुलाई में हुआ करता था।उप सचिव शिव स्वरूप त्रिपाठी की ओर से जारी आदेश के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश में पूर्व और भविष्य के देय अवकाशों को शामिल किया गया है। सत्र की शेष पढ़ाई और परीक्षाएं ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद ही हो पाएंगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel







