उत्तराखंड
Big breaking: फर्जी दस्तावेज के साथ भर्ती में शामिल होने पहुंचा युवक, पुलिस ने दबोचा…
सोमनाथ ग्राउण्ड रानीखेत में भर्ती के दौरान मिलट्री इन्टेलीजेंस, मिलट्री पुलिस एवं भर्ती कार्यालय की संयुक्त कार्यवाही के दौरान एक युवक के पास फर्जी दस्तावेजों के होने की शक पर मौके पर पकड़कर पुलिस को सूचित कर हैण्डओवर किया गया। रानीखेत पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गयी, तो पाया कि एक युवक जिसका नाम ताहिर खान पुत्र अहसान खान निवासी अलीपुरा थाना ककोड़ तहसील सिकन्दराबाद जिला बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जिसके द्वारा अपने फर्जी स्थाई निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड जनपद नैनीताल के हल्द्वानी से बनाये गये हैं। उक्त ताहिर खान को निर्गत एडमिट कार्ड में दर्ज रजिस्ट्रेशन नम्बर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है।
प्रकरण में एआरओ भर्ती बोर्ड की तहरीर के आधार पर ताहिर खान को गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में धारा 420 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
’गिरफ्तार युवक के कब्जे से बरामद दस्तावेज’
1. जाति प्रमाण पत्र
2 स्थाई निवास प्रमाण पत्र
3. हाईस्कूल सर्टिफिकेट
4. आधार कार्ड
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम’
1. वरि0 उ0नि0 सुनील सिंह बिष्ट, कोतवाली रानीखेत
2. कानि0 योगेन्द्र प्रकाश कोतवाली रानीखेत
3. कानि0 महेन्द्र देवड़ी कोतवाली रानीखेत

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



