उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड कैबिनेट में किस मंत्री को मिल सकता है कौन सा विभाग, देखें रिपोर्ट…
देहरादूनः उत्तराखंड में धामी सरकार की नई कैबिनेट में पुराने और नए चेहरों के साथ आठ मंत्री बनाए गए हैं। अब इन मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर सबकी निगाहें टिकी है। उत्तराखंड के मंत्रियों के पोर्टफोलियो तय किए जाने से जुड़ी बड़ी खबर है। धामी सरकार में पुराने मंत्रिमंडल के पांच मंत्रियों को फिर से जगह मिली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इन मंत्रियों को पुराने विभागों से ही नवाजा जा सकता है। जल्द ही विभागों का बंटवारा होने वाला है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सतपाल महाराज को पुन: पर्यटन, लोनिवि संस्कृति, धर्मस्व जैसे विभाग दिए जा सकते हैं। वहीं सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, गणेश जोशी और रेखा आर्य को भी उनके पुराने विभागों की जिम्मेदारी मिल सकती है। सौरभ बहुगुणा को समाज कल्याण और परिवहन विभाग की ज़िम्मेदारी दी जा सकती है। प्रेमचंद अग्रवाल को आबकारी और संसदीय कार्य जैसे दायित्व सौंपे जा सकते हैं। जबकि चंदन राम दास को ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभागों का ज़िम्मदा दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस बार सरकार में सुबोध उनियाल के पहले के दायित्वों को बरकरार रखते हुए कद भी बढ़ाया जा सकता है।
गौरतलब है कि पुष्कर धामी को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद सौंपा गया और उनकी टीम के 8 मंत्रियों को बुधवार को शपथ दिलवाई गई, इनमें से सभी ने चुनाव नामांकन के दौरान जो हलफ़नामे दिए, उनके मुताबिक किसी के भी खिलाफ क्रिमिनल केस की बात सामने नहीं आई है। हालांकि उत्तराखंड की नई कैबिनेट में करोड़पति विधायकों को ही मंत्री पद मिला है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स की एक ताज़ा रिपोर्ट में भी इन मंत्रियों से जुड़े इस तरह के फैक्ट्स बताए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



