उत्तराखंड
उत्तराखंड में शुष्क रहेगा मौसम, ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में छाएगा कोहरा…
उत्तराखंड: की ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी का सीधा असर मैदानी जनपदों में पड़ रहा है। शीत लहर के चलते सुबह-शाम के साथ ही अब दिन के तापमान में भी असर देखने को मिल रहा है। हालांकि बारिश नहीं होने के कारण मैदानी क्षेत्रों में कोहरा दिक्कत पैदा कर रहा है। खासकर ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोहरा छा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश की ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के साथ हल्के हिमपात की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी खड़ी कर रहा है। उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में शीत लहर के चलते तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। बीते कुछ दिनों से ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर चलेगी जिससे तापमान पर असर पड़ेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



