Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन दिनों यहां बारिश का अनुमान... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन दिनों यहां बारिश का अनुमान…

उत्तराखंड

Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन दिनों यहां बारिश का अनुमान…

उत्तराखंड में अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है 30 व 31 अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहा। वहीं, अब अगस्त के आखिरी दो दिनों में एक बार फिर मौसम बदलेगा। कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं, सितंबर की शुरूआत भी कुछ जिलों में बारिश के साथ होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 30 व 31 अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

वहीं, एक और दो सितंबर को चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर कम हुआ है। जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश भर में बारिश से राहत मिल सकती है। हालांकि कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की आसार हैं।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
1 Share
Share via
Copy link