उत्तराखंड
Weather Updates: उत्तराखंड में कब मिलेगी गर्मी से राहत, अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें…
प्रदेश में बीते कुछ दिनों से गर्मी की तपिश से लोग परेशान है। मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। तापमान में भी रोजाना इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इस बीच सबको गर्मी से राहत के लिए बारिश की आस है। ऐसे में मौसम विभाग से अच्छी खबर आई है। विभाग ने अगले पांच दिन का पूर्वानुमान जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के छह जिलों में आज (बुधवार) से तेज बौछार के साथ झोंकेदार हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जना, बिजली चमकने, बारिश की बौछार और झक्कड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बिजली चमकने, बौछार और झोंकेदार हवा चलने की आशंका है।
वहीं चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय के चलते गुजरात, मुंबई से लेकर केरल तक समंदर में तूफानी लहरें उठ रही हैं। तटीय इलाकों का मौसम भी बिल्कुल बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून की शाम तक यह कच्छ जिले के जखौ पोर्ट से टकराएगा। इस दौरान 150 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। अगले 4-5 दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



