उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में 23 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, यात्रियों के लिए चेतावनी…

Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने देहरादून सहित 8 जिलों में आज 19 जुलाई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और कल 20 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 23 जुलाई तक बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान शासन ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने से बचने और नदी नालों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 20 जुलाई को प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं, 21 जुलाई को मौसम विभाग की तरफ से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को बहुत भारी बारिश के बाद 22 और 23 जुलाई को बरसात तुलनात्मक तौर पर धीमी पड़ेगी इसलिए गुरुवार और शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
गौरतलब है कि आज सुबह से ही बद्रीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब के साथ ही राज्य में मूसलाधार बरसात शुरू हो चुकी है। वहीं नदी नाले उफान पर है। बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई क्षेत्रों में जल भराव होने से दिक्कतें बढ़ गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




