उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट…
Weather Update: उत्तराखंड में बीते दिन हुई लगातार बारिश से जहां राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में अगले चार दिन पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में सात मई को बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में नौ मई तक पांच जिलों में बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार है। सिर्फ सात मई को मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेशभर में 7 मई को कहीं–कहीं ओलावृष्टि और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का येलो अलर्ट विभाग ने जारी किया है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है।
बताया जा रहा है कि 7 मई से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होना शुरू हो जाएगा और 9 मई तक ये पूरी तरह वापसी कर लेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, रुद्रप्रयाग में अधिकतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल 20 मई तक किसी भी राज्य में लू की चेतावनी से इनकार किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


