उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में इस दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल…
Weather Update: उत्तराखंड में अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने कुमाऊं और इससे गढ़वाल के लगे क्षेत्रों में 17 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि 14 सितंबर से 16 सितंबर तक भारी बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 17 और 18 तारीख को मौसम विभाग ने प्रदेश में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में 14 सितंबर के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेगा। प्रदेश के अधिकतर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, यूएसनगर, पिथौरागढ़,चमोली और पौड़ी में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि नदियों, नालों के किनारे और भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
बताया जा रहा है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के आठ जिलों के डीएम को अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि आपातकालीन स्थिति के अनुसार सभी जिलें अलर्ट रहते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर लें। सभी थाना चौकी हाईअलर्ट मोड में रहेंगे। इस दौरान कोई भी अधिकारी अपना फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



