उत्तराखंड
Weather Update: प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी, सात जिलों में भारी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, बरते सावधानी…
उत्तराखंड में मौसम विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे प्रदेश के लिए भारी बताए गए है। यहां सात जिलों में भारी बारिश होने के आसार जताए गए है। बारिश का ये दौर 24 सितंबर तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम को देखकर ही घर से बाहर निकलें।
उत्तराखंड में 24 सितंबर तक तेज बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी किया है। देहरादून में सुबह से आसमान में बादलों का असर दिख रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। देहरादून के साथ ही टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसीलिए थोड़ी सावधानी बरती जाए। तेज बारिश के दौरान पहाड़ी इलाकों में सफर न करें।
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर-पश्चिम बंगाल के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है. जिसके प्रभाव के चलते में देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। उत्तराखंड में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा कि 11 जिलों में तेज बौछारों, गर्जन के साथ बिजली भी चमक सकती है। हालांकि 24 सितंबर के बाद कुछ ही जिलों में तेज बारिश का अनुमान है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


