उत्तराखंड
उत्तराखंड के लक्ष्य सेन का एक और कारनामा, चीनी खिलाड़ी को हराकर रचा इतिहास

देहरादून : उत्तराखंड निवासी और भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कनाडा ओपन में मेन्स सिंग्लस इवेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। कनाडा में खेले गए मुकाबले में लक्ष्य ने चीन के ली शी फेंग को 21-18, 22-20 से हराया।
इसके साथ ही लक्ष्य सेन का यह पहला BWF सुपर 500 खिताब रहा। 21 साल के लक्ष्य ने 2022 इंडिया ओपन में अपना पहला सुपर 500 खिताब जीता था। ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय इस जीत के बाद सेन ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘ओलंपिक क्वालिफिकेशन वर्ष में यह कठिन था क्योंकि चीजें मेरे अनुरूप नहीं थीं। इसलिए इस जीत मेरे आत्मविश्वास को बहुत बढ़ेगा।
मुझे कुछ मैचों में अपना पूरा दमखन लगाना पड़ा। यहां की परिस्थितियां अलग थीं और इसका आदी होना महत्वपूर्ण था। लक्ष्य कनाडा ओपन का टाइटल जीतने वाले महज दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। इससे पहले साल 2016 में बी. साई प्रणीत ने यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीता था उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जन्मे लक्ष्य को बैडमिंटन विरासत में मिला है। उनके दादा सीएल सेन को अल्मोड़ा में बैडमिंटन का भीष्म पितामह कहा जाता है। लक्ष्य के पिता डीके सेन नेशनल लेवल पर बैडमिंटन खेल चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर के कोच भी हैं। लक्ष्य सेन के भाई चिराग सेन भी इंटरनेशनल लेवल पर बैडमिंटन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




