उत्तराखंड
गर्व के पलः उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, इस प्रतियोगिता में जीता गोल्ड-सिल्डर मेडल…

उत्तराखंड की बेटी मेनका गुंज्याल ने अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने भारत सरकार के “खेलो इंडिया” पहल के तहत गुलमर्ग कश्मीर में स्कीइंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। बताया जा रहा है कि मेनका गुंज्याल ने प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है। पर्वतारोहण वर्ट रेसिंग में उन्होंने उच्च ऊंचाई पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी इस उपल्बधि से प्रदेश में खुशी की लहर है।उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।
मिली जानकारी के अनुसार मेनका ने चौथे खेलो इंडिया के तहत गुलमर्ग कश्मीर स्कीइंग पर्वतारोहण स्प्रिंट रेस में गोल्ड मेडल जीता है। इसके साथ ही उन्होंने स्की पर्वतारोहण वर्ट रेसिंग 4500 मीटर से अधिक ऊंची पीर पंजाल रेंज सार्क फिंन स्कीइंग डाउन सिल्वर मेडल जीता है। ये मेडल जीतकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। मेनका ने गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल जीतकर मेनका ने नया इतिहास रचा है।
बता दें कि मेनका पिथौरागढ़ के विकासखंड धारचूला के गुंजी गांव निवासी हैं। वह पर्वतारोहण के क्षेत्र में लगातार अपनी पहचान बना रहीं हैं। इससे पहले उन्होंने कला बड़ाल के साथ लद्दाख और हिमाचल की सरहद से लगने वाले जिंगजिबार के पास 5,600 मीटर ऊंची चोटी माउंट हरनाम सिंह टिब्बा चोटी को फतह किया था। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




