उत्तराखंड
उत्तराखंड के युवक की हरियाणा में निर्मम हत्या, लूट से इरादे से दिया गया अंजाम, 3 आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा के अंबाला जिले के शहजादपुर शहर में 13 अगस्त को हुई उत्तराखंड निवासी साहिल बिष्ट की हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस ने हत्या के 8वें दिन हत्यारों को गिरफ्तार किया। हरियाणा पुलिस के मुताबिक लूट का विरोध करने पर साहिल की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले पर एक हफ्ते बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सीएम धामी ने 20 अगस्त को हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी से बात की थी।
हरियाणा के सीआईए-1 प्रभारी हरजिंदर के मुताबिक, शहजादपुर में स्टार हाईवे ढाबे पर काम करने वाले टिहरी गढ़वाल निवासी 30 वर्षीय साहिल बिष्ट की हत्या के मामले में टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सागर राणा, विकास, राहुल सभी निवासी शहजादपुर के रूप में हुई हैं। सागर राणा और विकास को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। जबकि राहुल को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…

















Subscribe Our channel



