उत्तराखंड
Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में यहां हुई सीजन की पहली बर्फबारी, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम…
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम बदल चुका है। जहां मैदान में कोहरे की कहर है। तो वहीं शनिवार देर रात ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में बर्फबारी होती रही। हर्षिल घाटी में यह सीजन की पहली बर्फबारी है। वहीं अगले तीन दिन राज्य में बारिश -बर्फबारी की संभावना बनी हई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में लंबे समय से मौसम शुष्क रहने के बाद अब वर्षा के असार बनने लगे हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में कहीं-कहीं बादल मंडरा रहे हैं। शनिवार से दून समेत आसपास के क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चल रही है। तो वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।
बताया जा रहा है कि अगले दो दिन चमोली-पिथौरागढ़ समेत प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही शीतलहर चलने की भी चेतावनी दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Shocking! कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म पठान को IMDb पर मिली इतनी कम रेटिंग, जानकर लगेगा झटका…
Uttarakhand News: पूर्व सीएम हरीश रावत ने इन किसानों के लिए उठाई आवाज़, सरकार को घेरते हुए कही ये बात…
Dehradun News: परेड ग्राउंड में कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप…
74th Republic Day 2023: दिल्ली के कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी, जानिए क्या हुआ खास…
Uttarakhand News: पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बड़ी मुश्किलें, इस मामले में आया नाम…
