उत्तराखंड
Uttarakhand Weather: प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी…
उत्तराखंड में अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जहां सुबह-शाम की ठंड पड़ रही है, वहीं पहाड़ में भी बर्फबारी और मैदान में बारिश के आसार जताए गए है। प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे पहाड़ों पर अब तापमान गिरेने और कड़ाके की ठंड पड़ने की बात कही जा रही है।कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसम विभाग में लोगों को बिजली और बरसात को लेकर सतर्कता बरतने की भी बात कही है ।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने 26 नवंबर से लेकर 28 नवंबर तक कई जनपदों में बरसात की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि 26 नवंबर से राज्य के उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, चमोली में बारिश के आसार है तो वहीं27 नवंबर और 28 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,चमोली, बागेश्वर, तथा पिथौरागढ़ जनपदों के 3500 मीटर और उससे ऊंचाई वाले स्थानो में वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 27 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, में आकाशीय बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं कोहरे के कारण सुरक्षा की दृष्टि से मुरादाबाद रेल मंडल से संचालित होने वाली दो जोड़ी ट्रेनें रद्द कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


