उत्तराखंड
Uttarakhand Weather: देहरादून समेत आठ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम…
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। राजधानी देहरादून में आज सोमवार की सुबह मौसम खराब बना रहा। लेकिन बाद में चटख धूप निकल आई। बताया जा रहा है कि जहां आज दो जिलों में अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार से अगले तीन दिन प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार जताए हैं। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, बागेश्वर और देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मंगलवार से मानसून की वर्षा जोर पकड़ सकती है। देहरादून, टिहरी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में तीन दिन भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सभी जनपदों के जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।
बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने 14 और 15 सितंबर को देहरादून समेत आठ जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इस लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में नदी-नालों के उफान पर आने और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



