उत्तराखंड
Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर हुई सीजन की पहली बर्फबारी, प्रदेश में अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम…
उत्तराखंड में जहां सुबह-शाम ठंड हो रही है। वहीं पहाड़ों पर शीतकाल की सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जिससे ठंड बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई जिलों में बारिश होने से ठंड में भी इजाफा देखने को मिलेगा। आइए जानते है आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम..
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम में चोटियों पर देर शाम हल्की बर्फबारी हुई। जबकि, केदारनाथ धाम में हल्की बूंदाबांदी से पारा लुढ़क गया। अन्य क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाये रहे। हालांकि प्रदेश से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। इसीलिए अब बारिश की गुंजाइश कम है। लेकिन माना जा रहा है कि अक्टूबर का महीना चल रहा है और अब जल्द ही उत्तराखंड के कई इलाके बर्फ की सफेद चादर में लिपटने वाले हैं।
मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया था। जिसके बाद मंगलवार दोपहर बाद पहाड़ों में मौसम ने करवट बदला और ऊंची चोटियों पर कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई और रात को ठिठुरन महसूस की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


