उत्तराखंड
Uttarakhand Weather: राज्य के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम…
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आफत की बारिश बरस रही है। मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। करीब 100 मार्ग बंद है। वहीं उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के कई जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताई है। नैनीताल और बागेश्वर जिले में आज भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। जिसके चलते इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज बुधवार को भी उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में मौसम (Uttarakhand Weather) खराब बना हुआ है। लगभग सभी पर्वतीय और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश (Rain) का दौर जारी है। देहरादून में भी सुबह से ही रूक रूक कर बारिश का दौर जारी है। इस बीच बुधवार को नैनीताल, बागेश्वर में कहीं कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। चार व पांच को भी राज्य में कहीं कहीं तीव्र बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं।
बताया जा रहा है कि येलो अलर्ट के चलते जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। छोटी नदियों या नालों के किनारे बस्तियों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का सुझाव दिया गया है। पहाड़ों में आवाजाही करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel



