उत्तराखंड
Uttarakhand Weather: देहरादून सहित पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जगह-जगह भूस्खलन से सड़के बाधित…
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में वर्षा का दौर लगातार जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कहीं हल्की तो कहीं तीव्र बौछारें पड़ रही हैं। वर्षा के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में दुश्वारियां बनी हुई हैं।
देहरादून में हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं उत्तरकाशी जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में मंगलवार रात को वर्षा हुई। वर्षा के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरकोट में मलबा व पत्थर आने से मार्ग अवरुद्ध हुआ है। इसके अलावा जनपद में 8 संपर्क मार्ग बाधित हैं। वर्तमान में वर्षा के आसार बने हुए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, बुधवार को देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी है। अन्य जिलों में भी हल्की वर्षा हो सकती है। अगले कुछ दिन मौसम इसी प्रकार का बना रहने का अनुमान है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel



