Uttarakhand Politics: अब इस नेता ने थामा BJP का दामन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand Politics: अब इस नेता ने थामा BJP का दामन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता…

उत्तराखंड

Uttarakhand Politics: अब इस नेता ने थामा BJP का दामन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता…

Uttarakhand Politics: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके लगने का सिलसिला जारी है। दलबदल की राजनीति बढ रही है। अब उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी ने कांग्रेस का हाथ छोड़ फिर बीजेपी का दामन थाम लिया है। शनिवार को देहरादून भाजपा महानगर कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मनीष खंडूड़ी को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए मनीष खंडूरी ने कहा कि भाजपा के मेरे परिवार पर बहुत एहसान है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेरे पिता भुवन चंद खंडूरी को दो बार मुख्यमंत्री बनाया और मेरी बहन ऋतु खंडूरी विधानसभा अध्यक्ष है। इसलिए बीजेपी ने हमारे परिवार पर बड़े एहसान किए हैं, इसी वजह से मैं कांग्रेस छोड़ भाजपा में आया हूं। उन्होंने कहा कि मेरा भाजपा में आने का कोई स्वार्थ नहीं है, मैं निस्वार्थ भाव से भाजपा में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि मेरी किसी भी स्तर पर टिकट को लेकर बात नहीं हुई है और ना ही मुझे टिकट चाहिए, पार्टी मुझे जो भी काम देगी मैं वह करूंगा।

आपको बता दें कि मनीष खंडूरी 2019 लोकसभा चुनाव में गढ़वाल सीट से कांग्रेस उम्‍मीदवार थे, पर उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा। उन्‍होंने मार्च 2019 में कांग्रेस जॉइन किया था। राजनीति में आने से पहले मनीष खंडूरी फेसबुक कंपनी में इंडिया हेड के रूप में कार्यरत थे। राहुल गांधी की उपस्थिति में उन्‍हें कांग्रेस में शामिल किया गया था। गढ़वाल लोकसभा सीट से उनके पिता बीजेपी नेता भुवन चंद खंडूरी पांच बार सांसद चुने जा चुके हैं।
Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
1 Shares
Share via
Copy link