उत्तराखंड
Uttarakhand News: यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने देहरादून कोर्ट में किया सरेंडर…
Uttarakhand News: यूट्यूबर बॉबी कटारिया (YouTuber Bobby Kataria) से जुड़ा अपडेट है। लंबे समय के बाद आखिरकार कटारिया ने देहरादून कोर्ट (Dehradun Court) में सरेंडर किया है। बताया जा रहा है सड़क पर शराब पीने के मामले में कटारिया ने शुक्रवार को देहरादून में एसीजेएम द्वितीय संजय सिंह की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद उसे जमानत मिलने की खबर भी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बॉबी कटारिया के गुरुवार को कोर्ट पहुंचने का इंतजार दून पुलिस करती रह गई थी। दून पुलिस उसके खिलाफ कुर्की करने का वारंट हासिल करने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार को उसने आज नाटकीय ढंग से देहरादून कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट में बॉबी कटारिया के पहुंचने पर इंस्पेक्टर कैंट राजेंद्र रावत समेत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। वहीं मीडिया कर्मियों एवं लोगों का जमावड़ा लग गया। बताया जा रहा है कि बॉबी कटारिया को जमानत मिल गई है. कोर्ट ने उसे 25 हजार के मुचलके पर जमानत दी गई।
गौरतलब है कि ब्लॉगर बॉबी कटारिया के खिलाफ कैंट थाना में बीते 11 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। उस पर आरोप था कि उसने किमाडी मार्ग पर शराब पीकर हंगामा किया। इस दौरान ट्रैफिक भी रोका गया। इसका वीडियो खूब वायरल हुआ। केस दर्ज हुआ तो सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी। इस मामले में कैंट पुलिस कुर्की के वारंट को घर और प्रतिष्ठानों पर पूर्व में चस्पा कर चुकी है। बॉबी कटारिया लगातार दून पुलिस को चकमा दे रहा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



