उत्तराखंड
Uttarakhand News: होली के दौरान ड्यूटी करने वाले इन कर्मियों को मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता, जानें पूरी योजना…

उत्तराखंड में होली के दौरान ड्यूटी करने वाले कर्मियों के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है की 5000 रोडवेज कर्मचारियों को प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा। जिससे लोगों को परेशानी ना हो इसलिए ये योजना शुरू की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये योजना चार मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेगी। इस दौरान बिना अवकाश लिए, निर्धारित लक्ष्य तक वाहन चलाने वालों को निगम 1250 से 1500 रुपये प्रोत्साहन भत्ता देगा।
बताया जा रहा है कि यह योजना चालक, परिचालक, कार्यशाला के तकनीकी कर्मियों, आउटसोर्स कर्मियों व काउंटर पर बुकिंग करने वाले लिपिकों, पास आदि बनाने वाले लिपिकों को अधिक ड्यूटी के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है।
यह योजना अधिकारियों, उपाधिकारियों पर लागू नहीं होगी। अगर 11 दिन की अवधि में किसी नियमित चालक, परिचालक, तकनीकी कर्मचारी का साप्ताहिक अवकाश पड़ता है तो भत्ता योजना खत्म होने के बाद दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




